9th class student Ishika suicide meter - News Zenith

Saturday, 24 March 2018

9th class student Ishika suicide meter


नई दिल्ली -
 एल्कॉन स्कूल की नौवीं की छात्रा इकिशा द्वारा खुदकुशी मामले में नोएडा पुलिस की टीम शुक्रवार को तीसरे दिन भी स्कूल मेें जांच करने पहुंची। टीम ने स्कूल में छात्रा केतीन दोस्तों और सात शिक्षकों के बयान दर्ज किए हैं। अभी और कई छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों के बयान दर्ज होंगे। साथ ही पुलिस छात्रा के साथ बस में आने-जाने वाले छात्रों का भी बयान दर्ज करेगी। 
क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है। क्लास रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में साथी छात्रों के बयान से ही स्पष्ट होगा कि क्लास में छात्रा का किस तरह से और किन-किन लोगों द्वारा उत्पीडऩ किया जाता था। छात्रा के परिजन से भी ये जानकारी ली जा रही है कि उत्पीडऩ का पता चलने पर उन्होंने कहां-कहां और कब-कब शिकायत की है। स्कूल प्रबंधन से उन शिक्षकों की भी विषयवार सूची मांगी गई है, जिन्होंने छात्रा की परीक्षा की कॉपियां जांची हैं। 
नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल से एक साल केपैरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का रिकॉर्ड भी ले लिया है। सूत्रों के अनुसार छात्रा केपरिजन किसी भी मीटिंग में उपस्थित नहीं दिख रहे हैं। हालांकि अभी इसकी जांच जारी है। पुलिस ने छात्रा की नौवीं कक्षा का अंकपत्र भी देखा है। सूत्रों के अनुसार छात्रा के अन्य विषय में भी औसत अंक ही हैं।
पुलिस के अनुसार छात्रा की पढ़ाई का ट्रैक रिकॉर्ड जांचने के लिए उसके कक्षा छह से नौ तक के सभी अंकपत्र देखे जा रहे हैं। हालांकि जांच में नौवीं के अंकपत्र को ही शामिल किया जाएगा। पुलिस को अब तक छात्रा का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।
बाल संरक्षण आयोग ने मांगी रिपोर्ट
छात्रा की खुदकुशी मामले में दिल्ली के बाल संरक्षण आयोग ने नोएडा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। नोएडा पुलिस अब तक की जांच में सामने आए बिन्दुओं और परिजन के आरोप के आधार पर आयोग को रिपोर्ट तैयार कर भेजेगी।
बिरजू महाराज करेंगे मोदी से बात
शाहजहां रोड स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए कथक गुरु एवं पद्मविभूषण बिरजू महाराज ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में बात करेंगे। यह बहुत दुखद प्रकरण है और इसकी तह तक जाना बहुत आवश्यक है। इसमें दोषियों को दंड अवश्य मिलना चाहिए। यदि लोकल स्तर पर जांच ठीक ढंग से नहीं हुई तो मामला सीबीआई को सौंप देना चाहिए। मैं उस बच्ची के आत्महत्या करने पर अत्यंत द्रवित हूं। उन्होंने कहा, इकिशा एक होनहार लड़की थी जोकि भविष्य में बड़ी नृत्यांगना बन सकती थी। 
दोबारा कॉपी चेक कराने के लिए सीबीएसई को भेजा पत्र
क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा जिन दो विषयों (साइंस और सोशल साइंस) में फेल हुई है, उनकी उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा चेक कराने के लिए शुक्रवार को सीबीएसई को पत्र भेज दिया गया है। सीबीएसई के प्रीत विहार स्थित रीजनल डायरेक्टर ऑफिस को शुक्रवार को ईमेल, फैक्स व बाई हैंड पत्र भेजा गया है। मामले में सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी से भी बात हुई है। उन्होंने कॉपियों की दोबारा जांच कराने के लिए जल्द एक बोर्ड गठित करने को कहा है।
क्षेत्राधिकारी के अनुसार सीबीएसई का बोर्ड गठित होने के बाद कॉपियों की दोबारा जांच कराने के लिए जिला न्यायालय से अनुमति प्राप्त की जाएगी। जिला न्यायालय के आदेश पर ही सील हो चुकी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराई जाएगी

No comments:

Post a Comment