![]() |
| Eoin Morgan ka nhi mila koi khrid dar |
बेशक वो इस बार आइपीएल का हिस्सा नहीं बना पाए लेकिन इंग्लिश टीम के टी20 कप्तान मोर्गन को आइसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम की कमाल दी गई है। इस वर्ष 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक चैरिटी मैच के लिए उन्हें इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड इलेवन का कप्तान बनने के बाद मॉर्गन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में मेरी यही कोशिश रहेगी कि मेरी टीम को जीत मिले। इसके अलावा उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मैच को देखने के लिए बड़ी तादात में दर्शक जरूर आएंगे। इस मैच का आयोजन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ग की भागीदारी से हो रहा है।
इस मैच के आयोजन का मुख्य मकसद है इरमा और मारिया तूफान की वजह से कैरेबिया में तबाह हुए दो स्टेडियमों के लिए फंड जुटाना। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मैच के जरिए तबाह हुए दो स्टेडियमों के नुकसान की भरपाई की जा सकती है। आपको बता दें कि ये मैच जीतना मॉर्गन के लिए बड़ी चुनौती होगी क्योंकि वर्ष 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने फाइनल में चार विकेट से हराया था। साथ ही वेस्टइंडीज को टी20 क्रिकेट की अच्छी टीमों में शुमार किया जाता है।

No comments:
Post a Comment